Bikaner News
बीकानेर के भारतीय जनता पार्टी नयाशहर मण्डल ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार एवं शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ की सहमति से नयाशहर मण्डल अध्यक्ष विशाल गोलछा ने कार्यकारिणी की सूची जारी की।
नई कार्यकारिणी में संतुलन व समावेशिता को प्राथमिकता दी गई है। इस अवसर पर मण्डल उपाध्यक्ष के रूप में संतोष आचार्य, जुगल खड्गावत, खेमचंद सोनी, अशोक चावंरिया, पवन शर्मा एवं अनामिका शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
महामंत्री पद पर सुनील जोशी और लोकेश कुमार हेमकार को नियुक्त किया गया है। जबकि मंत्री पद की जिम्मेदारी सुनीता स्वामी, जुगल चावंरिया, महेंद्र सोनी, पृथ्वी नायक, सुरज तंवर एवं नीतू आचार्य को दी गई है।
कोषाध्यक्ष के रूप में सुरेंद्र कोचर की नियुक्ति की गई है। साथ ही मंडल कार्यकारिणी में कई अन्य सक्रिय कार्यकर्ताओं को भी शामिल किया गया है, जिससे संगठन को मजबूती मिलेगी।
विशाल गोलछा ने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करना एवं आगामी चुनावों के लिए बूथ स्तर तक नेटवर्क को सक्रिय करना प्राथमिकता में रहेगा।














