Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: रिश्तों को किया शर्मसार, महिला का गुपचुप वीडियो बनाकर दी धमकी…
Image

बीकानेर: रिश्तों को किया शर्मसार, महिला का गुपचुप वीडियो बनाकर दी धमकी…


Bikaner Crime News

बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में एक महिला को नहाते समय अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने इस संबंध में अपने ताऊ ससुर के दो बेटों के खिलाफ पुलिस थाने में गंभीर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।

पीड़िता ने बताया कि उसका पति रोजगार के लिए बाहर रहता है और इसी दौरान आरोपी युवक उस पर गलत नजर रखते हैं। 12 मई की दोपहर को जब वह घर में स्नान कर रही थी, तभी दोनों आरोपियों ने उसका वीडियो बना लिया और वायरल करने की धमकी देते हुए उसे जबरदस्ती पकड़ने की कोशिश की। शोर मचाने पर महिला के पति, ननद और भाई मौके पर पहुंचे और आरोपियों को फटकार लगाई।

महिला ने जब परिजनों को पूरी बात बताई तो आरोपियों की मां ने उल्टा उसे ही धमकाते हुए चुप रहने का दबाव बनाया। परिजन आरोपियों से माफी मंगवाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन आरोपी युवक अब भी उसे धमकाते हुए मानसिक प्रताड़ना दे रहे हैं। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले से गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *