Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर 70 से ज्यादा भैंसों की संदिग्ध मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम…
Image

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर 70 से ज्यादा भैंसों की संदिग्ध मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम…


Rajasthan News

राजस्थान के बारां जिले के जलवाड़ा कस्बे में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही समय में 70 से अधिक भैंसों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। यह हादसा जलवाड़ा स्थित एक तालाब के पास हुआ, जहां ग्रामीणों का आरोप है कि पास से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन के करंट से मवेशियों की जान चली गई।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और पशुपालक मौके पर जमा हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर जलवाड़ा-बराना स्टेट हाईवे पर चक्काजाम कर दिया, जिससे करीब ढाई घंटे तक यातायात ठप रहा। पशुपालकों को इस हादसे से भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। प्रशासन ने घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। साथ ही मुआवजे की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है। फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और ग्रामीण प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *