Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • कुशाल मेड़तिया बने बीकानेर प्रेस क्लब अध्यक्ष, गिरिराज भादाणी ने लहराया परचम…
Image

कुशाल मेड़तिया बने बीकानेर प्रेस क्लब अध्यक्ष, गिरिराज भादाणी ने लहराया परचम…

Bikaner Press Club

बीकानेर प्रेस क्लब के बहुप्रतीक्षित चुनावों में खुलासा न्यूज के कुशाल सिंह मेड़तिया ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। उन्होंने 80 मत प्राप्त करते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जयनारायण बिस्सा को 7 वोटों से मात दी। बिस्सा को 73, विक्रम जागरवाल को 37 और नीरज जोशी को मात्र 5 वोट प्राप्त हुए।

वहीं लॉयन एक्सप्रेस के वरिष्ठ रिपोर्टर गिरिराज भादाणी ने सबसे अधिक 81 वोट प्राप्त कर शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 20 वोटों से हराकर मजबूती से अपनी स्थिति साबित की।

कोषाध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में नारायण उपाध्याय को 61 और घनश्याम स्वामी को 52 वोट मिले। महासचिव पद पर विशाल स्वामी ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 77 वोटों के साथ 9 मतों से जीत दर्ज की। उनके मुकाबले में धीरज जोशी को 68, अलंकार गोस्वामी को 36 और मोहम्मद अली को 13 वोट मिले। चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने की जिम्मेदारी पूर्व अध्यक्ष भवानी जोशी ने संभाली। चुनाव अधिकारी अविनाश व्यास, सहायक चुनाव अधिकारी चंद्रप्रकाश कुकरेती और मदनगोपाल व्यास की देखरेख में चुनाव निष्पक्ष व शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *