Bikaner Accident News
बीकानेर जिले के कोलायत थाना क्षेत्र से एक दुखद हादसे की खबर सामने आई है, जहां निर्माण कार्य के दौरान छत की पट्टी टूटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान भंवरलाल मेघवाल के रूप में हुई है, जो अपने मकान में निर्माण कार्य कर रहे थे।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह भंवरलाल छत पर पट्टी चढ़ाने का काम कर रहे थे, तभी अचानक पट्टी टूटकर उनके ऊपर गिर पड़ी। इस हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के बेटे राकेश मेघवाल की रिपोर्ट के आधार पर कोलायत पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इस हादसे ने क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है ताकि दुर्घटना के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सके।














