Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: दिनदहाड़े फायरिंग से दहशत, युवक को लगी गोली के छर्रे…
Image

बीकानेर: दिनदहाड़े फायरिंग से दहशत, युवक को लगी गोली के छर्रे…



Bikaner Crime News

बीकानेर के पास कुदसू गांव में 23 मई की दोपहर करीब 2 बजे सनसनीखेज फायरिंग की घटना सामने आई है। इस हमले में एक युवक घायल हो गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पांचू थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, बीकासर निवासी कमलचंद नायक ने पांचू थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है, जिसमें उन्होंने अशोक, श्रीनिवास और श्यामसुंदर पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। परिवादी का कहना है कि तीनों आरोपियों ने उस पर दो नाली बंदूक से फायर किया। गोली के छर्रे लगने से कमलचंद घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार, यह हमला जान से मारने की नीयत से किया गया था। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस हमले के पीछे के कारणों की पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *