Bikaner Breaking
  • Home
  • Bharat
  • देश में फिर बढ़ने लगे कोविड-19 केस, एक्टिव मरीजों की संख्या पहुँची 3395…
Image

देश में फिर बढ़ने लगे कोविड-19 केस, एक्टिव मरीजों की संख्या पहुँची 3395…


COVID-19 cases in India

देश में एक बार फिर कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। 31 मई तक कुल 3395 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं, जबकि 1435 मरीज पूरी तरह से ठीक होकर घर लौट चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्थिति पर करीबी नजर बनाए रखी है और फिलहाल घबराने की कोई जरूरत नहीं बताई है। हालांकि, लोगों को सावधानी बरतने की सख्त हिदायत दी गई है।

हल्के लक्षण, घबराने की नहीं है बात

विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा कोविड स्ट्रेन घातक नहीं है और इसके लक्षण भी हल्के हैं। सर्दी, खांसी और हल्का बुखार जैसे सामान्य लक्षण देखने को मिल रहे हैं और ज्यादातर मरीज 4-5 दिनों में ठीक हो जा रहे हैं।

डॉ. अरुण गुप्ता, दिल्ली मेडिकल काउंसिल के अध्यक्ष और वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ का कहना है,
वायरस समय-समय पर म्यूटेट करता है। नया वेरिएंट माइल्ड है, इसलिए घबराने की बात नहीं है, लेकिन सतर्क रहना ज़रूरी है।

किस राज्य में कितने एक्टिव केस?

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के डैशबोर्ड के मुताबिक, केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में सबसे ज्यादा एक्टिव केस रिपोर्ट किए गए हैं:

राज्यएक्टिव केसबीते 24 घंटे में नए केस
केरल1336189
महाराष्ट्र46743
दिल्ली37581
गुजरात265
कर्नाटक234
पश्चिम बंगाल205
तमिलनाडु185

मंत्रालय की अपील: सावधानी बरतें, लक्षण हों तो जांच करवाएं

स्वास्थ्य मंत्रालय ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कोविड के लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत जांच कराएं और रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर आइसोलेशन का पालन करें। मास्क पहनना, हाथों की स्वच्छता और भीड़भाड़ से बचना अभी भी जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *