Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: युवक पर किया जानलेवा हमला, हालत नाज़ुक…
Image

बीकानेर: युवक पर किया जानलेवा हमला, हालत नाज़ुक…

Bikaner Crime News

बीकानेर जिले के देशनोक के चौपानी मोहल्ले में मंगलवार रात उस समय सनसनी फैल गई, जब तीन लोगों ने एक युवक पर लाठी और सरियों से जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना में घायल युवक को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से उसकी हालत नाजुक होने पर पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया।

घायल की पहचान शिव पुत्र भंवरलाल उपाध्याय के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए एएसआई हनुमंत सिंह ने बताया कि पीड़ित के चाचा महेश उपाध्याय की ओर से दी गई रिपोर्ट के अनुसार घटना मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे की है।

महेश उपाध्याय के अनुसार, वे अपने भतीजे शिव के साथ मोहल्ले में खड़े थे, तभी मूलचंद उपाध्याय वहां पहुंचा और शराब के लिए पैसे मांगने लगा। इंकार करने पर वह गाली-गलौच और धमकी देकर वहां से चला गया। कुछ ही देर बाद वह अपने दो बेटों कृष और जसकरण के साथ लौटा और तीनों ने मिलकर शिव पर लाठी और सरियों से हमला कर दिया। हमले में शिव के सिर पर गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही बेहोश हो गया। बीच-बचाव करने आए महेश उपाध्याय को भी हमलावरों ने नहीं बख्शा और उन्हें भी चोटें आई हैं। रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया गया है कि हमले के दौरान हमलावर शिव के गले से सोने की चेन भी छीन कर ले गए।

पुलिस ने मारपीट, लूट और जानलेवा हमले की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। फिलहाल, शिव का बीकानेर के पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना को लेकर इलाके में दहशत का माहौल है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *