Bikaner Breaking
  • Home
  • Bharat
  • बड़ी खबर: टेकऑफ के 2 मिनट बाद ही तबाही लंदन जा रहा विमान क्रैश, पूर्व सीएम रूपाणी गंभीर घायल…
Image

बड़ी खबर: टेकऑफ के 2 मिनट बाद ही तबाही लंदन जा रहा विमान क्रैश, पूर्व सीएम रूपाणी गंभीर घायल…

Ahmedabad Plane crash 2025

अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट जा रहा एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान शनिवार दोपहर भीषण हादसे का शिकार हो गया। फ्लाइट नंबर AI-171, जो दोपहर 1:38 बजे टेकऑफ कर रही थी, अहमदाबाद हॉर्स कैंप के पास, टेकऑफ के दौरान ही क्रैश हो गई। हादसा इतना भयानक था कि विमान आग के गोले में तब्दील हो गया और बी जे मेडिकल कॉलेज की बॉयज हॉस्टल की बिल्डिंग पर जा गिरा। जिससे वहां के 20 मेडिकल छात्राओं की मौत हुई है। विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 2 पायलट, 10 केबिन क्रू और 230 यात्री शामिल थे। सबसे अहम बात यह है कि इसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे। जो गंभीर रूप से घायल हो गए।

DGCA (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) के अनुसार, विमान की कमान कैप्टन सुमीत सभरवाल के हाथों में थी, जबकि फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर सह-पायलट थे। टेकऑफ के दो मिनट के भीतर हुए इस हादसे ने पूरे इलाके में धुएं और धूल के गुबार से अंधेरा कर दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, NDRF, एयरपोर्ट अथॉरिटी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। सिविल हॉस्पिटल अहमदाबाद, जो दुर्घटनास्थल के पास ही स्थित है, में आपातकालीन व्यवस्था लागू कर दी गई है।

गृह मंत्री अमित शाह ने CM भूपेंद्र पटेल से की बात

इस भीषण विमान हादसे पर केंद्र सरकार ने संज्ञान लिया है। गृह मंत्री अमित शाह ने तुरंत गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से फोन पर बात कर हालात की जानकारी ली है। वहीं DGCA और एयर इंडिया की ओर से हादसे की जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, विमान में तेज धमाका हुआ और कुछ ही सेकंड में वह पूरी तरह जलकर खाक हो गया। आसपास के लोगों में डर और अफरा-तफरी का माहौल है।

राजस्थान बीजेपी सभी कार्यक्रम किए रद्द

गुजरात प्लेन क्रैश के बाद राजस्थान बीजेपी ने अपने सभी राजनीतिक कार्यक्रमों को अगली सूचना तक निरस्त कर दिया है। पार्टी ने इसको लेकर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा ‘गुजरात में हुए दुखद प्लेन हादसे पर भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के आज के समस्त राजनीतिक कार्यक्रम अगली सूचना तक निरस्त किये जाते हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *