Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी…
Image

बीकानेर: बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी…

Bikaner News

बीकानेर शहर के व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही व्यास कॉलोनी पुलिस व सामाजिक संस्था खिदमतगार खादिम सोसायटी के सदस्य मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान नत्थूलाल निवासी नत्थूसर बास के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नत्थूलाल शुक्रवार को अचानक बिना किसी को बताए घर से निकल गए थे। परिजनों ने उनकी तलाश भी की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार को उनका शव व्यास कॉलोनी क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। फिलहाल नथूलाल की मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

स्थानीय निवासियों में इस घटना को लेकर दुख और चिंता दोनों का माहौल है। सामाजिक संस्थाएं और पुलिस प्रशासन मिलकर यह सुनिश्चित करने में जुटे हैं कि घटना के पीछे की सच्चाई सामने आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *