Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • बड़ी खबर: गोदावरी नदी में डूबने से राजस्थान के पांच युवाओं की मौत…
Image

बड़ी खबर: गोदावरी नदी में डूबने से राजस्थान के पांच युवाओं की मौत…

Rajasthan News

आस्था भरा स्नान एक दिल दहला देने वाले हादसे में बदल गया। जब राजस्थान से आए 5 युवकों की गोदावरी नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतकों में पाली जिले के ढाबर गांव के तीन सगे भाई और एक अन्य युवक सहित नागौर जिले का एक किशोर भी शामिल है।

रविवार 15 जून को यह हादसा उस समय हुआ जब राजस्थान के पाली और नागौर जिलों से आए तीन परिवार बसारा में गोदावरी नदी के घाट पर पवित्र स्नान के लिए पहुंचे थे। नहाने के दौरान तेज बहाव के चलते ये सभी नदी में बह गए। स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से शाम तक सभी के शव बरामद कर लिए गए।

मृतकों की पहचान

  1. भरत राठौड़ (18) – पाली, ढाबर गांव
  2. मदन राठौड़ (18) – पाली, ढाबर गांव
  3. राकेश राठौड़ (17) – पाली, ढाबर गांव
  4. विनोद (18) – पाली, ढाबर गांव
  5. ऋतिक कच्छावा (18) – नागौर, दोलसर बास, ताऊसर

बता दे, भरत, मदन और राकेश – तीनों सगे भाई थे और वनाराम-मिश्रीदेवी के पोते। इस दर्दनाक खबर की सूचना अभी तक वृद्ध दंपती को नहीं दी गई है।

हैदराबाद में रह रहा है परिवार

मृतकों में शामिल राठौड़ परिवार पिछले 15-20 वर्षों से हैदराबाद के चिंतल दिलसुख नगर इलाके में रह रहा है और केवल सामाजिक कार्यक्रमों के लिए गांव आता है।

शवों के साथ परिजन रवाना

15 जून की रात करीब 11 बजे परिजन सभी शवों को तेलंगाना से रवाना कर चुके हैं। उम्मीद की जा रही है कि शव सोमवार रात तक पाली जिले के ढाबर गांव पहुंच जाएंगे।

गांव में शोक की लहर

एक साथ पांच युवाओं की असमय मौत से राजस्थान के पाली और नागौर जिलों में शोक की लहर दौड़ गई है। गांव में मातम पसरा हुआ है और हर कोई गहरे दुख में डूबा हुआ है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *