Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • डेहरू माता मंदिर परिसर में हुआ विफा राष्ट्रीय संयोजक सुशील ओझा का स्वागत…
Image

डेहरू माता मंदिर परिसर में हुआ विफा राष्ट्रीय संयोजक सुशील ओझा का स्वागत…

Bikaner News

विप्र फाउंडेशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय संयोजक श्री सुशील ओझा के बीकानेर आगमन पर गजनेर रोड स्थित डेहरू माता मंदिर परिसर में विप्र फाउंडेशन परिवार द्वारा भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया।ओझा ने देहरू माता जी के दर्शन कर श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की और मंदिर परिसर में जारी विकास कार्यों पर संतोष एवं प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने समिति से मंदिर के धार्मिक महत्व एवं विकास योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी प्राप्त की।

पर्यावरण संरक्षण का संदेश: पौधारोपण एवं प्रेरणा

कार्यक्रम के दौरान श्री सुशील ओझा द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। उन्होंने विप्र फाउंडेशन के युवा प्रकोष्ठ द्वारा पर्यावरण सरंक्षण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और आभार व्यक्त करते हुए युवाओं को इस दिशा में और अधिक सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

संगठनात्मक चर्चा एवं भविष्य की रणनीति

श्री ओझा ने अपने प्रवास के दौरान संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए हाल ही में सम्पन्न कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम की समीक्षा की। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण हेतु अभ्यास वर्ग आयोजित करने का सुझाव दिया।आगामी गतिविधियों की रणनीति पर विस्तृत चर्चा कर संगठनात्मक मजबूती की दिशा में सामूहिक रूप से आगे बढ़ने का आह्वान किया।

“परशुराम ज्ञानपीठ” और परशुराम प्रतिमा की जानकारी

श्री ओझा ने बताया कि “परशुराम ज्ञानपीठ, जयपुर” शीघ्र ही प्रारंभ होने जा रहा है, जो युवाओं के लिए ज्ञान, शोध, वैदिक परंपरा एवं आधुनिक शिक्षा का उत्कृष्ट केंद्र बनेगा।साथ ही उन्होंने यह भी साझा किया कि अरुणाचल प्रदेश में भगवान परशुराम की 54 फीट ऊँची प्रतिमा की स्थापना हेतु भूमि चयन से लेकर निर्माण प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है, जो पूरे देश के लिए एक गौरवशाली अध्याय होगा।

उपस्थित प्रमुख पदाधिकारीगण

इस गरिमामय अवसर पर संगठन के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें विशेष रूप से प्रदेशाध्यक्ष श्री धनसुख सारस्वत,महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्रीमती चन्द्रकला आचार्य,जिला अध्यक्ष श्री किशन जोशी,प्रदेश संगठन महामंत्री श्री दीपक हर्ष,जिला महामंत्री श्री अमित व्यास,युवा अध्यक्ष एडवोकेट श्री पंकज पीपलवा,युवा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री दिनेश ओझा प्रदेश सचिव श्री अरुण कल्ला,संगठन महामंत्री श्री नवनीत पारीक वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीप्रकाश उपाध्याय,खेल प्रकोष्ठ संयोजक श्री भैरू ओझा उपाध्यक्ष श्री दिनेश कुमार व्यास,आईटी उपाध्यक्ष श्री सौरभ शर्मा सचिव श्री गोपाल पुरोहित उपाध्यक्ष श्री गिरिराज आचार्य सहित विप्र फाउंडेशन के समर्पित कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे ।

डेहरू माता समिति से श्री रामरतन जी पुरोहित ,राजू चौधरी के नेतृत्व में गिरिराज जी पुरोहित, सुरेन्द्र जी ओझा,रूप जी पुरोहित,एड.विजय कुमार पुरोहित,मुकेश पुरोहित,राजू जी हलवाई, राजेंद्र जी पुरोहित(प्रिंसिपल डूंगर कॉलेज), डॉक्टर अनिला पुरोहित,नवनीत पुरोहित,खेतूचंद जी पुरोहित, नवल पुरोहित,(दारा महाराज)सुनील जी पुरोहित,सतीश पुरोहित, आशानंद जी पुरोहित,रामेश्वर जी पुरोहित, एड.अनिल पुरोहित,एड.रमेंश पुरोहित, विनोद जी पुरोहित,अनिल सेवादार ।

संघटनात्मक ऊर्जा और संकल्प

कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन की आगामी गतिविधियों को दिशा देना, कार्यकर्ताओं में नवीन ऊर्जा का संचार करना और सामाजिक उत्तरदायित्वों को लेकर मजबूत प्रतिबद्धता दर्शाना था। श्री सुशील ओझा की प्रेरणादायी उपस्थिति से आयोजन में उत्साह, समर्पण और सकारात्मक विचारों का वातावरण बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *