Bikaner News
बीकानेर के जेएनवीसी थाना क्षेत्र में 18 जून को एक युवक का शव घर में बनी पानी की टंकी में मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान अशोक के रूप में हुई है। यह दर्दनाक घटना उस समय सामने आई जब परिवार वालों को युवक दोपहर से गायब मिला।
परिजनों के अनुसार, अशोक सुबह घर पर ही था, लेकिन दोपहर बाद अचानक नजर नहीं आया। तलाश के दौरान जब उसका कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने घर में बनी पानी की टंकी को जांचा। टंकी में ही अशोक का शव दिखाई दिया। मामले की जानकारी मिलते ही परिजन उसे तुरंत पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दुखद घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मृतक के बड़े भाई धर्माराम की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना की पूरी परिस्थितियों की छानबीन की जा रही है।