Bikaner News
बीकानेर जिले के जामसर थाना क्षेत्र के बदरासर गांव से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां 23 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली। यह दुखद घटना 26 जून की दोपहर को सामने आई जब सीताराम नामक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर जीवन समाप्त कर लिया।
इस संबंध में रायसिंहनगर निवासी मृतक के भाई भंवरलाल ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मर्ग दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।














