Shefali Jariwala death
कांटा लगा गाने से रातोंरात स्टार बनीं एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का 42 वर्ष की उम्र में आकस्मिक निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 27 जून की रात उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
शेफाली को उनके पति पराग त्यागी और तीन अन्य लोग अंधेरी स्थित बेलेव्यू अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के रिसेप्शन स्टाफ ने पुष्टि की कि शेफाली को डेड ऑन अराइवल लाया गया था। इस हृदयविदारक घटना के बाद मुंबई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अंबोली पुलिस स्टेशन में शेफाली के घर की मेड और कुक से पूछताछ की गई है, वहीं फोरेंसिक टीम भी उनके घर पहुंच चुकी है और जरूरी सबूत जुटा रही है। फिलहाल शव को कूपर अस्पताल भेजा गया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद मृत्यु की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

















