Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • राजस्थान को मिले 16 नए IAS अधिकारी…
Image

राजस्थान को मिले 16 नए IAS अधिकारी…

Rajasthan RAS to IAS promotion 2025

राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 16 अनुभवी अफसर अब भारतीय प्रशासनिक सेवा का हिस्सा बन गए हैं। केंद्रीय कार्मिक विभाग DOPT ने इन सभी अफसरों को IAS पद पर प्रमोट करने की अधिसूचना जारी कर दी है।

इस लिस्ट में सबसे अहम नाम हैं – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के संयुक्त सचिव नवनीत कुमार और डिप्टी सीएम दीया कुमारी के विशेषाधिकारी (OSD) डॉ. शिव प्रसाद सिंह। इनके प्रमोशन के साथ ही राज्य प्रशासन में अब और मजबूती देखने को मिलेगी।

IAS में प्रमोट हुए 16 अफसरों की लिस्ट:

  1. नवनीत कुमार
  2. सुखवीर सैनी
  3. हरफूल सिंह यादव
  4. राजेश वर्मा
  5. सुरेश चंद्र
  6. महेंद्र कुमार खींची
  7. अजीत सिंह राजावत
  8. अवधेश सिंह
  9. राकेश शर्मा
  10. जगवीर सिंह
  11. ब्रजेश कुमार चंदौलिया
  12. डॉ. हरसहाय मीणा
  13. जुगल किशोर मीणा
  14. राकेश राजोरिया
  15. ललित कुमार
  16. डॉ. शिव प्रसाद सिंह

अब DOPT इन अफसरों को IAS कैडर अलॉटमेंट देगा। इसके बाद राजस्थान कार्मिक विभाग इन अधिकारियों के नाम आरएएस से हटाकर IAS सिविल लिस्ट में अपडेट करेगा। बता दे, हाल ही में दिल्ली में आयोजित प्रमोशन मीटिंग में इन सभी 16 अफसरों के नामों को स्वीकृति दी गई थी। ये प्रमोशन 2024 की IAS वैकेंसी के अंतर्गत किए गए हैं।


1 Comments Text
  • fintechbase says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Thank you for every other fantastic post. Where else may anyone get that type of information in such an ideal method of writing? I have a presentation subsequent week, and I’m at the look for such information.
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *