Bikaner Breaking
  • Home
  • Education
  • मुहर्रम पर परीक्षा ड्यूटी से नाखुश शिक्षक, तारीख बदलने की मांग तेज…
Image

मुहर्रम पर परीक्षा ड्यूटी से नाखुश शिक्षक, तारीख बदलने की मांग तेज…

Rajasthan First Grade Exam 2025

राजस्थान में आगामी 6 जुलाई को होने वाली प्रथम श्रेणी परीक्षा और मुहर्रम जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक अवसर के एक ही दिन होने से राज्यभर के कई शिक्षकों में असमंजस और नाराजगी का माहौल है। परीक्षा ड्यूटी में नियुक्त शिक्षकों का कहना है कि उन्हें ना केवल परीक्षा की ज़िम्मेदारी निभानी होगी, बल्कि इस कारण धार्मिक परंपराओं में भाग लेने में भी असुविधा का सामना करना पड़ेगा।

क्या है विवाद का मुख्य कारण?

6 जुलाई को राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा First Grade शिक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है। उसी दिन मुहर्रम, इस्लामिक कैलेंडर का एक प्रमुख और धार्मिक रूप से संवेदनशील दिन भी है। ऐसे में शिक्षकों को परीक्षा ड्यूटी के बीच सीधा टकराव हो रहा है।

शिक्षक संगठनों ने राज्य सरकार और परीक्षा आयोग से अपील की है कि वे इस संवेदनशील स्थिति को समझें और परीक्षा की नई तारीख जल्द घोषित करें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *