Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: हाईवे पर दर्दनाक हादसा तेज रफ्तार कार डिवाइडर तोड़ पलटी, युवक घायल…
Image

बीकानेर: हाईवे पर दर्दनाक हादसा तेज रफ्तार कार डिवाइडर तोड़ पलटी, युवक घायल…

Bikaner News

बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ में देर रात हाईवे पर रफ्तार ने फिर एक बार कहर बरपाया। मिली जानकारी के अनुसार करीब रात 2 बजे एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए पलट गई। यह सड़क हादसा श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ।

कार के पलटते ही घटनास्थल पर जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कार में फंसे घायल को बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया। घायल युवक की पहचान श्रवण कुम्हार के रूप में हुई है। जिसका प्राथमिक उपचार जारी है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *