Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: ट्रक से टकराई टैक्सी युवक की दर्दनाक मौत…
Image

बीकानेर: ट्रक से टकराई टैक्सी युवक की दर्दनाक मौत…

Bikaner Accident News

बीती रात बीकानेर-देशनोक मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा रात करीब 10:15 बजे अग्निशमन केंद्र के पास हुआ, जब नागौर की ओर जा रहे एक ट्रक ने बीकानेर की तरफ आ रही टैक्सी को टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टैक्सी के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। टैक्सी में सवार दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान त्रिपुरा निवासी अगनु की मौत हो गई। मिंटु नामक युवक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।

प्राथमिक जांच के मुताबिक, दोनों युवक देशनोक में मिठाई की दुकान में कार्यरत थे और काम खत्म कर बीकानेर लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *