Bikaner News
बीकानेर के गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र के घड़सीसर पुलिया के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें ट्रेन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की जान चली गई। मृतक की पहचान माणक चंद के रूप में हुई। जो आशीष नगर का निवासी था। हादसे की सूचना मिलते ही सामाजिक संगठनों के सेवादार और पुलिस टीम मौके पर पहुंचे और खून से सने शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
इस संवेदनशील घटना में खदिमतगार खादिम सोसायटी और असहाय सेवा संस्थान के सेवादारों ने अहम भूमिका निभाई। ओर शव को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इस दुखद घटना ने क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है।यह घटना एक बार फिर से सड़क सुरक्षा और रेलवे मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था की महत्ता को उजागर करती है।















