Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • कल बीकानेर दौरे पर मंत्री अर्जुनराम, लूणकरणसर में करेंगे कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास…
Image

कल बीकानेर दौरे पर मंत्री अर्जुनराम, लूणकरणसर में करेंगे कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास…

Arjun Ram Meghwal Bikaner

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल शुक्रवार को एक दिवसीय बीकानेर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। उनके साथ राजस्थान सरकार में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा भी मौजूद रहेंगे।

मेघवाल सुबह 7:20 बजे रेल मार्ग से बीकानेर पहुंचेंगे और रात्रि 10:20 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। दिनभर वे लूणकरणसर क्षेत्र के महाजन, सुई, शेरपुरा व छीला आदि गांवों में जनहित कार्यों की सौगात देंगे।

कार्यक्रम में शामिल प्रमुख घोषणाएं और शिलान्यास:

  • महाजन में 132 केवी जीएसएस का शिलान्यास
  • महाजन से सुई तक 27 किमी सड़क का लोकार्पण
  • शेरपुरा में सार्वजनिक श्मशान भूमि की चारदीवारी का लोकार्पण
  • प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं उप स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास (छीला)
  • राउमावि में नवीन कक्षा-कक्ष एवं लाइब्रेरी का लोकार्पण
  • सुई गांव में राजस्थान ग्रामीण बैंक का उद्घाटन

इन कार्यक्रमों के माध्यम से लूणकरणसर क्षेत्र को स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में अहम कदम उठाए जाएंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *