Bikaner News
बीकानेर जिले के पांचू थाना क्षेत्र के कक्कू गांव से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक 24 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। यह हृदयविदारक घटना 3 जुलाई की शाम लगभग 6 बजे की बताई जा रही है।
पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार, मृतका छोटी देवी पत्नी देवाराम, अपने ससुराल रोही कक्कू स्थित ढ़ाणी में रह रही थी। घटना की जानकारी मृतका के ससुर रामेश्वरलाल मेघवाल ने पांचू थाने में दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्रवधू की मानसिक स्थिति पिछले कुछ समय से ठीक नहीं थी। परिजनों का कहना है कि छोटी देवी मानसिक रूप से तनाव में थी। जिससे वह कई बार उदास और चुपचाप रहती थी। यह मामला ग्रामीण क्षेत्र में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता की कमी को भी उजागर करता है।
पुलिस ने मामले में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तहकीकात कर रही है।















