Bikaner Breaking
  • Home
  • Politics
  • गेस्ट हाउस में घुसकर भाजपा नेता पर की अंधाधुंध फायरिंग, गंभीर घायल…
Image

गेस्ट हाउस में घुसकर भाजपा नेता पर की अंधाधुंध फायरिंग, गंभीर घायल…

Attack on BJP leader

शुक्रवार रात को कोटपूतली-बहरोड़ जिले की फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित एक गेस्ट हाउस में अज्ञात बदमाशों ने भाजपा नेता नरदेव यादव पर जानलेवा हमला कर सनसनी फैला दी। नीमराना किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष नरदेव यादव पर 5-6 बदमाशों ने अचानक धावा बोलते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं।

हमला उस समय हुआ जब नरदेव अपने मित्र अक्षय के साथ श्रीश्याम पीजी गेस्ट हाउस में बैठे थे। फायरिंग में नरदेव के दोनों पैरों में गोलियां लगी हैं, जबकि बीच-बचाव करने आए अक्षय को भी गंभीर चोटें आई हैं। हमलावरों ने भागते समय भाजपा नेता की कार को भी निशाना बनाया। घटना के बाद घायलों को तुरंत नीमराना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इलाके की नाकाबंदी कर दी है और जांच तेज़ कर दी गई है। फिलहाल हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन प्रारंभिक पूछताछ में किसी पुरानी रंजिश से इनकार किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *