Bikaner News
बीकानेर शहर के शांत माहौल में सनसनीखेज मामला सामने आया है। तेजी से उभरते युवा व्यवसायी और फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी के सीईओ पीयूष शंगारी को एक गैंगस्टर की ओर से रंगदारी की धमकी मिली है।
सूत्रों के अनुसार, शंगारी को फोन कॉल के जरिए धमकाया गया, हालांकि अभी तक मांग की गई रकम का खुलासा नहीं हुआ है।
इस घटना के बाद पुलिस महकमा हरकत में आया और तुरंत व्यवसायी को सुरक्षा प्रदान की गई। एसपी कावेन्द्र सागर इस मामले की स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे हैं और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गैंगस्टर की पहचान की कोशिश की जा रही है।
पीयूष शंगारी, जो बीते वर्षों में वित्तीय क्षेत्र में उल्लेखनीय ग्रोथ कर चुके हैं। उनकी छवि एक युवा, कर्मठ और प्रभावशाली व्यवसायी की मानी जाती है।















