Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, चोरों ने विरोध पर सिर कुचल डाला, घर में बिखरा मिला सामान…
Image

बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, चोरों ने विरोध पर सिर कुचल डाला, घर में बिखरा मिला सामान…

Rajasthan Crime Today

राजस्थान के नागौर जिले के मेड़ता सिटी थाना क्षेत्र के कुरड़ाया गांव में शनिवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। 78 वर्षीय बुजुर्ग महिला किरण जैन की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। आशंका है कि चोरी के इरादे से घुसे बदमाशों ने विरोध करने पर महिला को मौत के घाट उतार दिया।

जानकारी के अनुसार किरण जैन घर में अकेली सो रही थीं, जबकि उनके पति पास के ही एक अन्य घर के बाहर सो रहे थे। सुबह उनके भतीजे ने जब ताला खोला, तो गैलरी में चाची की खून से लथपथ लाश देखकर हैरान रह गया। सिर पर गहरी चोट के निशान थे और फर्श पर खून फैला था।

छत से घुसे चोर, भारी हथियार से किया हमला

पुलिस की शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि चोर देर रात छत के रास्ते घर में घुसे। महिला के जागने और शोर मचने के डर से उन्होंने किसी भारी वस्तु से हमला कर दिया। घर में सारा सामान बिखरा मिला है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कितनी नकदी या गहने चोरी हुए हैं। परिजन महिला की बेटी और बहू के आने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि चोरी के सामान का आंकलन हो सके।

पुलिस महकमा मौके पर

घटना की जानकारी मिलते ही नागौर एसपी नारायण टोगस, एएसपी सुमित कुमार, डीएसपी रामकरण मलिंडा और मेड़ता सीआई धर्मेन्द्र दायमा मौके पर पहुंचे। इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों से पूछताछ जारी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *