Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर की बेटियों ने किया कमाल, मास्टर बच्ची क्लब की दो खिलाड़ी राज्य स्तरीय फुटबॉल टीम में चयनित…
Image

बीकानेर की बेटियों ने किया कमाल, मास्टर बच्ची क्लब की दो खिलाड़ी राज्य स्तरीय फुटबॉल टीम में चयनित…

Bikaner NEWS

बीकानेर की बेटियां खेल के मैदान में लगातार नया इतिहास रच रही हैं। मास्टर बच्ची क्लब (MBC) फुटबॉल समिति की दो होनहार बालिकाओं का चयन झुंझुनू में आयोजित राज्य स्तरीय ओपन अंडर-16 गर्ल्स फुटबॉल प्रतियोगिता में हुआ है। यह प्रतियोगिता 2 जुलाई 2025 से शुरू हुई। जिसमें बीकानेर की टीम ने तीसरा स्थान भी प्राप्त किया।

क्लब सचिव भरत पुरोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि MBC क्लब की दो प्रतिभाशाली खिलाड़ी रितिका सारस्वत और जया उपाध्याय ने अपने खेल प्रदर्शन से राज्य स्तरीय टीम में स्थान सुनिश्चित किया।

क्लब से जुड़े मुदित खजांची (युवा नेता एवं उद्यमी) ने बताया कि मास्टर बच्ची क्लब पिछले पांच वर्षों से गर्ल्स फुटबॉल टीम तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है और अब उसका सकारात्मक परिणाम सामने आ रहा है। अब बीकानेर के शहरी इलाकों से भी बालिकाएं फुटबॉल जैसे खेल में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रही हैं, जो MBC क्लब की एक बड़ी सामाजिक और खेलगत उपलब्धि है।

गर्ल्स टीम के कोच बुंदेला सिंह, त्रिभुवन ओझा और देवेंद्र पुरोहित (राजा सर) ने खिलाड़ियों की मेहनत की सराहना की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

संस्था से जुड़े प्रमुख पदाधिकारी ने खिलाड़ियों दी शुभकामनाएं

जेपी तलानिया (पूर्व आयकर आयुक्त), राजेश चुरा (समाजसेवी व उद्यमी), सुनील बांठिया, शिवाजी आहूजा, अशोक छंगाणी, नवल कल्ला, श्याम चुरा, कैलाश खरखोदिया, महावीर शर्मा, शिव कुमार, जितेंद्र पुरोहित, विनोद जागा, अभिषेक व्यास, धीरज पुरोहित, आशुतोष रंगा, कमरूदीन एवं मीडिया प्रभारी हर्षित बिस्सा। साथ ही राजस्थान फुटबॉल संघ के सचिव दिलीप सिंह, बीकानेर जिला फुटबॉल संघ सचिव अरविंद सिंह, तथा MSR क्लब के मुख्य कोच विक्रम सिंह राजवी का भी आभार प्रकट किया गया। जिनके मार्गदर्शन से बीकानेर की टीम ने थर्ड रैंक प्राप्त की।

जिला फुटबॉल संघ अध्यक्ष भरत पुरोहित ने कहा कि यह चयन केवल खिलाड़ियों की नहीं, बल्कि पूरे बीकानेर की जीत है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *