Bikaner Crime News
बीकानेर जिले के सेरूणा थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवती वसुंधरा मेघवाल ने आरोप लगाया है कि कुछ दबंगों ने उसके खेत में घुसकर ना केवल उसके साथ और उसके पिता के साथ मारपीट की, बल्कि उसके बुज़ुर्ग पिता हड़मानाराम मेघवाल का अपहरण भी कर लिया।
पुलिस को सौंपी गई रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना नोसरिया मिंगसरिया हाल रोही गोपालसर की रहने वाली वसुंधरा के साथ हुई। उसने गोपालसर निवासी सहीराम, रामेश्वरलाल, बाबूलाल, सुखाराम, अशोक और लालमदेसर निवासी बुधाराम, शिवलाल, देवीलाल के खिलाफ संगीन आरोप लगाए हैं।
वसुंधरा ने बताया कि सभी आरोपी एकराय होकर उसके काश्त किए खेत में जबरन घुस आए और जानलेवा हमला करते हुए उसके पिता को जबरन अपने साथ ले गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए सेरूणा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस इस मामले को अपराध की श्रेणी में संवेदनशील मानते हुए सभी पहलुओं से जांच कर रही है। अपहरण जैसे गंभीर आरोप के चलते गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।















