Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • गुसांईसर बड़ा में उतरे सीएम भजनलाल शर्मा…
Image

गुसांईसर बड़ा में उतरे सीएम भजनलाल शर्मा…

Bhajanlal Sharma Bikaner tour

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गुसांईसर बड़ा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने हेलीपैड पर ही गर्मजोशी से स्वागत पाया। मुख्यमंत्री का खाद्य मंत्री सुमित गोदारा, विश्वकर्मा बोर्ड चेयरमैन रामगोपाल सुथार, विधायक ताराचंद सारस्वत, डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, अंशुमान सिंह भाटी, पूर्व विधायक सिद्धि कुमारी, सुमन छाजेड़, श्याम पंचारिया, विजेंद्र पूनिया, जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि, एसपी कावेन्द्र सिंह सागर, और प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अगवानी की।

मुख्यमंत्री पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित प्रशासन गांवों के संग शिविर का निरीक्षण करेंगे और योजनाओं की जमीनी हकीकत का जायजा लेंगे। इसके साथ ही “हरियालो राजस्थान” अभियान के तहत सीएम पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे।

मुख्यमंत्री का यह दौरा न केवल सरकारी योजनाओं की मॉनिटरिंग का हिस्सा है। बल्कि आमजन से सीधा संवाद करने और जमीनी जरूरतों को समझने का भी माध्यम बन रहा है। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसमें क्षेत्र के विकास, जनकल्याण योजनाओं और सरकार की प्राथमिकताओं को लेकर अहम घोषणाएं होने की संभावना है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *