Bikaner News
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आह्वान पर गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात द्वारा गुरु वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बीकानेर के बड़ा रामद्वारा, सुनारों की बड़ी गुवाड़ स्थित श्री रामस्नेही संप्रदाय सींथल पीठाधीश्वर परम पूज्य श्री श्री 1008 महंत रामदयाल जी महाराज से भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने भेंट कर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का संदेश भेंट किया तथा गुरुदेव से आशीर्वाद प्राप्त किया।
इसी क्रम में रूणिया बास क्षेत्र के हेमेरां स्थित बाबा मुक्तारनाथ की तपोस्थली एवं राजेरां स्थित बाल ब्रह्मचारी महाराज की तपोभूमि में रामस्नेही संप्रदाय के संत श्रीकृष्णदास जी महाराज के दर्शन कर भाजपा प्रतिनिधियों ने चरण वंदना की और शाल व श्रीफल भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री कैलाश बिश्नोई, सोशल मीडिया जिला संयोजक पवन स्वामी एवं भवानी पाईवाल, भाजपा बीकानेर देहात जिला उपाध्यक्ष राजपाल सिंह शेखावत, सोशल मीडिया संभाग संयोजक कोजुराम सारस्वत, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि राजूराम धतरवाल, रामकिशन उपाध्याय एवं मुलाराम गोदारा उपस्थित रहे। सभी ने संतश्री को मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष का संदेश प्रेषित कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।














