Bikaner News
बीकानेर के नयाशहर क्षेत्र निवासी बलराम सुथार की अचानक मौत की खबर ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी। दिल्ली के लिए रवाना हुए बलराम का शव 9 जुलाई की रात श्रीडूंगरगढ़ के बेनीसर रेलवे ट्रैक के पास पड़ा मिला। मामले की सूचना मिलने पर मृतक के भाई शिवकुमार ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस के अनुसार, बलराम रात में ट्रेन से दिल्ली जाने के लिए निकला था लेकिन वह अपनी मंज़िल तक नहीं पहुंच सका। परिजनों की खोजबीन के बाद उसका शव रेलवे ट्रैक पर बरामद हुआ। प्रथम दृष्टया आशंका है कि बलराम चलती ट्रेन से गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटनास्थल की भी बारीकी से जांच की जा रही है।














