Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: म्युजियम सर्किल पर दिनदहाड़े हमला, चाकू और मुक्कों से प्रहार…
Image

बीकानेर: म्युजियम सर्किल पर दिनदहाड़े हमला, चाकू और मुक्कों से प्रहार…

Bikaner Crime News

बीकानेर शहर के म्युजियम सर्किल पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब केन्द्रीय कारागृह में तैनात एक प्रहरी पर अज्ञात लोगों ने चाकू और मुक्कों से हमला कर दिया। यह सनसनीखेज वारदात शनिवार शाम को हुई। जिसकी रिपोर्ट अब सदर थाना पुलिस ने दर्ज की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित रामवतार किसी निजी कार्य से म्युजियम सर्किल पहुँचे थे, जहां 10–15 अज्ञात युवकों ने उन्हें घेर लिया और बर्बरतापूर्वक हमला कर दिया। शिकायतकर्ता के अनुसार, हमलावरों ने पहले थप्पड़-मुक्कों से पीटा और फिर चाकू से वार कर जान से मारने की कोशिश की। घटना के बाद रामवतार ने सदर थाना पहुंचकर शिकायत दी। जिस पर पुलिस ने IPC की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीदों से पूछताछ की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *