Bikaner Fraud News
नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने का मामला बीकानेर के गंगाशहर थाने में सामने आया है। नई लाइन निवासी भुवनैश सैन ने जयगणेश सोनी समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
भुवनैश के अनुसार, आरोपियों से उसकी पूर्व पहचान थी, जिसका फायदा उठाकर उन्होंने 2022 में उसे सरकारी नौकरी दिलाने का लालच दिया। भरोसा कर भुवनैश ने रुपये भी दे दिए, लेकिन ना नौकरी मिली और ना ही रकम वापस हुई। परेशान होकर भुवनैश ने पुलिस में शिकायत दी। जिस पर गंगाशहर थाने ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।














