Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर नहर हादसा, 48 घंटे बाद में मिला शव…
Image

बीकानेर नहर हादसा, 48 घंटे बाद में मिला शव…

Bikaner News Today

बीकानेर जिले के छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार को नहर में गिरी कार हादसे का राज आखिरकार शनिवार सुबह खुल गया। हादसे में लापता चल रहे घट्टू गांव निवासी 25 वर्षीय तुलछाराम उर्फ लक्ष्मण का शव आरडी 657 के पास नहर से बरामद कर लिया गया।

थानाधिकारी सुरेन्द्र बारुपाल ने बताया कि, तुलछाराम और उसका चचेरा भाई सुनील मेघवाल गुरुवार को कार से अपने रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे। 644 आरडी के पास तेज रफ्तार में कार का संतुलन बिगड़ गया और कांच खुले होने से कार सीधे नहर में जा गिरी। हादसे में सुनील किसी तरह खिड़की से बाहर निकलने में कामयाब हो गया, जबकि तुलछाराम कार सहित गहरे पानी में समा गया। हैरानी की बात यह रही कि हादसे के तुरंत बाद सुनील ने किसी को सूचना नहीं दी और पैदल चलते हुए वाहन की मदद से बीकानेर अपने जीजा के पास पहुंचा।

पुलिस ने जब सुनील को पूछताछ के लिए बुलाया, तब जाकर पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ। 48 घंटे बाद शनिवार सुबह मिला तुलछाराम का शव, जिससे हादसे की पुष्टि हो गई है। पुलिस फिलहाल मामले की गहन जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *