Bikaner Crime News
बीकानेर जिले के रीडी गांव निवासी रेवंतनाथ ने श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में दो सगे भाइयों के खिलाफ साजिशन धोखाधड़ी कर 1 लाख 90 हजार रूपए हड़पने का मामला दर्ज करवाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मामला 16 अक्टूबर 2023 से 10 नवंबर 2023 के बीच का है। आरोप है कि धर्मेश कुमार व नरेश कुमार ने सुनियोजित तरीके से विश्वासघात करते हुए रेवंतनाथ से यह राशि हड़प ली। रेवंतनाथ की रिपोर्ट पर पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच प्रक्रिया आरंभ कर दी है। फिलहाल पुलिस आरोपित भाइयों के खिलाफ तथ्यों की तह तक पहुंचने में जुटी है।















