Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • राजस्थान के मोस्ट वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी, टॉप पर बीकानेर…
Image

राजस्थान के मोस्ट वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी, टॉप पर बीकानेर…

Rajasthan Most Wanted Criminal List

राजस्थान में लगातार बढ़ते अपराध को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने कुख्यात अपराधियों की नई वांटेड लिस्ट जारी की है। एडीजी दिनेश एम.एन. की निगरानी में तैयार इस सूची में राजस्थान के 25 सबसे खतरनाक अपराधियों को शामिल किया गया है।

सबसे बड़ा नाम है — बीकानेर का रोहित गोदारा उर्फ रावताराम स्वामी, जो लिस्ट में पहले नंबर पर है। हत्या, डकैती, फिरौती जैसे मामलों में वांछित इस अपराधी पर एनआईए ने 5 लाख और राजस्थान पुलिस ने 1 लाख का इनाम घोषित किया है।

इस सूची में रोहित के साथ जुड़े कई दुर्दांत अपराधियों के नाम भी हैं —

  • महेंद्र उर्फ समीर मेघवाल (चोरी व हत्या प्रयास के 25 केस) — एनआईए 5 लाख + पुलिस 2 लाख इनाम
  • वीरेन्द्र सिंह चारण (हत्या, डकैती) — एनआईए 5 लाख इनाम
  • गोल्डी बराड़ (7 केस) — एनआईए 5 लाख + रेंज स्तर पर 50,000 का इनाम
  • अनमोल उर्फ भानू, श्यामसुंदर उर्फ सांवरिया, सुनील, अमरजीत विश्नोई और अनिल पांडिया — सभी पर लाखों के इनाम

लिस्ट में शामिल अन्य बदमाश —

महेश (2 केस), सुभाष मूंड, अजय सिंह, बजरंग मीणा, कंवराराम, जगदीश, राहुल स्वामी, महेन्द्र सारण, विनोद कुमार, अमित पंडित, गुल्लू खां, अजय सिंह (दिल्ली), बजरंग सिंह, रईस खां, इब्बर मेव, मोखम सिंह इनाम की राशि 2 हजार से लेकर 5 लाख रुपए तक घोषित की गई है। अधिकांश अपराधी हत्या, लूट, डकैती, एनडीपीएस और फिरौती जैसे संगीन अपराधों में वांछित हैं।

राजस्थान पुलिस की इस लिस्ट के बाद अब प्रदेश में संगठित अपराधों पर बड़ी कार्रवाई के संकेत मिल रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *