Shahrukh Khan Injury News
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग के दौरान शाहरुख गंभीर रूप से चोटिल हो गए। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा मुंबई के गोल्डन टोबैको स्टूडियो में हुआ, जहां वह एक एक्शन सीन की शूटिंग कर रहे थे।
सूत्रों के हवाले से खबर है कि चोट कितनी गंभीर है और किस जगह लगी है, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। लेकिन इतना जरूर पता चला है कि शाहरुख तुरंत अपनी टीम के साथ इलाज के लिए अमेरिका रवाना हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मांसपेशियों में आई चोट की वजह से उनकी सर्जरी भी हुई है। डॉक्टर्स ने उन्हें कम से कम एक महीने के लिए पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है।

















