Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • अवैध तस्करी पर बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों की अफीम जब्त-तस्कर गिरफ्तार…
Image

अवैध तस्करी पर बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों की अफीम जब्त-तस्कर गिरफ्तार…

Bikaner News Today

बीकानेर जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की सख्ती लगातार जारी है। इसी क्रम में नापासर थाना पुलिस और जिला विशेष टीम (DST) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में अफीम बरामद की है।

शनिवार सुबह नापासर रेलवे स्टेशन के पास काली माता मंदिर क्षेत्र में पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान जसरासर निवासी शंकरलाल के पास से 1 किलो 900 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई, जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है। पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। नापासर थाना प्रभारी ने बताया कि यह कार्रवाई नशे के नेटवर्क पर कड़ी चोट है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *