Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर डबल मर्डर केस में हुआ बड़ा खुलासा…
Image

बीकानेर डबल मर्डर केस में हुआ बड़ा खुलासा…

Bikaner Double Murder Case

बीकानेर शहर के मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र में घटित सनसनीखेज डबल मर्डर केस में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की तेज़ कार्रवाई के चलते अब तक चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। ये गिरफ्तारी 15 जुलाई को सेक्टर-4 में हुए वृद्ध दंपति की लूट और हत्या के मामले में हुई है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अरुण कुमार, रोहित बंसल, प्रिया और विजय बंसल के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। आरोपियों ने ना सिर्फ लूट की वारदात को अंजाम दिया, बल्कि वारदात के तुरंत बाद गाजियाबाद होते हुए दिल्ली तक भागने की प्लानिंग भी की थी।

जांच के दौरान पुलिस ने करीब 1 किलो चांदी और 400 ग्राम सोने के जेवरात बरामद किए हैं। इसके अलावा दिल्ली से वह वाहन भी जब्त किया गया है। जिसका इस्तेमाल आरोपियों ने भागने के लिए किया था।फिलहाल, पुलिस की टीमें अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं। यह मामला न केवल बीकानेर बल्कि पूरे राजस्थान में कानून व्यवस्था को लेकर चर्चाओं में बना हुआ है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *