Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: बहन से मिलने निकले भाई की रास्ते में मौत…
Image

बीकानेर: बहन से मिलने निकले भाई की रास्ते में मौत…

Bikaner News Today

बीकानेर जिले के छतरगढ़ थाना क्षेत्र में एक भावुक मुलाकात से पहले दर्दनाक हादसा हो गया। रतनगढ़ के कुसुमदेसर निवासी 30 वर्षीय मनोज कुमार अपनी बहन से मिलने निकला था, लेकिन रास्ते में अचानक चक्कर खाकर गिर पड़ा। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस संबंध में मृतक के भाई दीपचंद पुत्र बीरबलराम ने पुलिस में रिपोर्ट दी। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार युवक को पहले से कोई गंभीर बीमारी नहीं थी, ऐसे में अचानक हुई मौत ने परिवार को गहरा सदमा पहुंचाया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *