Bikaner Police drug action
नशे के कारोबार के खिलाफ बीकानेर पुलिस ने एक बड़ी और सख्त कार्रवाई करते हुए 2 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का नशीला पदार्थ नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई एसपी कावेन्द्र सागर की निगरानी में ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी की उपस्थिति में की गई, जहां 130 मामलों में जब्त की गई नशीली वस्तुओं को पूरी तरह से नष्ट किया गया।
इस कार्रवाई में जो मादक पदार्थ नष्ट किए गए, उनमें शामिल थे:
- 1066 किलो डोडा पोस्त
- 136 किलो अफीम के पौधे
- 25 किलो गांजा
- 233 ग्राम स्मैक
- 431 ग्राम एमडी (मेथ)
- 95 ग्राम एमडीएमए
- 18,000 से अधिक नशीली टैबलेट्स
- 7 बोतल नशे में प्रयोग होने वाले सीरप
इस पूरे ऑपरेशन का मकसद नशे के खिलाफ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति को सख्ती से लागू करना और युवाओं को ड्रग्स के दलदल से बाहर निकालना है।














