Bikaner News Today
बीकानेर शहर में एक और आत्महत्या की दुखद खबर सामने आई है। यह मामला तोलियासर भैरूजी मंदिर के पास स्थित बजरंग सीमेंट की दुकान से जुड़ा है। जहां 22 जुलाई को दुकानदार ने दुकान के ऊपरी हिस्से में बने कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
मृतक की पहचान मनोज कुमार के रूप में हुई है, जो चौपड़ा बाड़ी का निवासी था और उक्त सीमेंट दुकान का मालिक था। जानकारी के अनुसार, मनोज ने पंखे के हुक से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसी दौरान उसका छोटा भाई बजरंग मौके पर पहुंचा और उसे फंदे से उतारकर तुरंत अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही मनोज ने दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चौपड़ा बाड़ी निवासी धन्नाराम छींपा की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।














