BJP Bikaner News
भारतीय जनता पार्टी बीकानेर शहर जिला द्वारा बुधवार को संभागीय मुख्यालय में एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण अभियान को नई दिशा देना रहा।
बैठक की अध्यक्षता कर रहीं शहर जिलाध्यक्ष श्रीमती सुमन छाजेड़ ने अब तक आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रमों की समीक्षा की और कहा कि, हर एक पौधा भविष्य की सांस है। पार्टी कार्यकर्ताओं को सिर्फ पौधे लगाकर नहीं, बल्कि उन्हें जीवित रखने का संकल्प भी लेना होगा। अभियान के जिला संयोजक डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य ने सभी मंडल अध्यक्षों और संयोजकों से फीडबैक लेते हुए आगामी वृक्षारोपण योजनाओं पर रणनीति साझा की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण बचाने की दिशा में भाजपा कार्यकर्ता समाज के लिए उदाहरण बनें।
बैठक में शामिल प्रमुख पदाधिकारियों में श्याम सिंह हाडला (बीकानेर पूर्व), कौशल शर्मा (बीकानेर पश्चिम), जितेंद्र सिंह राजवी, सरिता नाहटा, भारती अरोड़ा, राजाराम बिश्नोई, सोहनलाल चांवरिया, मोतीलाल हर्ष, कमल सांखला, चंद्रप्रकाश गहलोत, अरुण जैन, मुकेश सैनी, पुखराज स्वामी, प्रेम गहलोत, विशाल गोलछा सहित दर्जनों भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।