Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: सोती महिला के साथ रेप की कोशिश, शोर मचाया तो भाग गया आरोपी…
Image

बीकानेर: सोती महिला के साथ रेप की कोशिश, शोर मचाया तो भाग गया आरोपी…

Bikaner Crime News

एक शर्मसार कर देने वाली घटना बीकानेर जिले के नापासर थाना क्षेत्र से सामने आई है। जहाँ आधी रात को घर में अकेली सो रही महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अनोप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सूत्रों के अनुसार, 24 जुलाई की रात महिला घर पर अकेली थी और गहरी नींद में थी। तभी अर्द्धरात्रि के समय आरोपी चुपचाप घर में दाखिल हुआ और महिला के पास लेट गया। जैसे ही आरोपी ने महिला को छूने की कोशिश की, उसकी नींद खुल गई। विरोध करने पर आरोपी ने दुष्कर्म की कोशिश की, लेकिन पीड़िता के शोर मचाने पर वह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने IPC की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *