Rajasthan News Today
हनुमानगढ़ जिले एक अधूरे रिश्ते ने एक ज़िंदगी को ख़ामोश कर दिया। हनुमानगढ़ जिले के सिद्धमुख थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने सगाई टूटने के बाद तनाव में आकर आत्महत्या कर ली।
मृतक जयवीर शर्मा, निवासी भानगढ़ (PS भिरानी, तहसील भादरा), की सगाई तीन वर्ष पहले सिद्धमुख क्षेत्र के कलाल कोटड़ा निवासी एक युवती से हुई थी। दो साल तक रिश्ता बना रहा, लेकिन कुछ महीने पहले किसी कारणवश यह सगाई टूट गई। परिजनों के अनुसार, सगाई टूटने के बाद से जयवीर मानसिक तनाव में रहने लगा था। इसी तनाव के चलते, 29 जुलाई की रात उसने युवती के घर के सामने जाकर कीटनाशक पी लिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
परिवारवालों का कहना है कि जयवीर इस रिश्ते को लेकर बेहद गंभीर था और सगाई टूटने का गहरा असर उसके मन पर पड़ा। युवक के पिता हनुमान प्रसाद शर्मा ने सिद्धमुख थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।



















