Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर की बेटियां अब सुरक्षित नहीं? एक और नाबालिग बनी दरिंदगी का शिकार…
Image

बीकानेर की बेटियां अब सुरक्षित नहीं? एक और नाबालिग बनी दरिंदगी का शिकार…

Bikaner Minor Girl Abuse Case

बीकानेर जिले के लूणकरणसर थाना क्षेत्र में मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। 30 जुलाई की शाम एक नाबालिग लड़की जब जलाऊ लकड़ी लेने घर से निकली, तब रास्ते में घात लगाए बैठे एक युवक ने उसे बहाने से सुनसान खंडहर में ले जाकर जबरन शारीरिक शोषण किया। पीड़िता की मां ने पुलिस थाने में लिखित रिपोर्ट देते हुए आरोपी पर नाबालिग से दुष्कर्म और मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए लूणकरणसर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट, भारतीय दंड संहिता की कई धाराएं और अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी घटना के बाद से फरार है। विशेष टीम बनाकर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। वहीं, मेडिकल परीक्षण और बयान के आधार पर जांच को तेज किया गया है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *