Former PM HD Deve Gowda grandson news
देश की राजनीति को शर्मसार करने वाला एक और मामला सामने आया है। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते और हासन से पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को एक रेप केस में बेंगलुरु की विशेष अदालत ने दोषी करार दिया है। शनिवार को अदालत सजा का ऐलान कर सकती है। यह मामला उनके फार्महाउस पर काम करने वाली नौकरानी के रेप से जुड़ा है। लेकिन ये सिर्फ एक मामला नहीं है। रेवन्ना ऐसे चार मामलों में मुख्य आरोपी हैं। जिनमें अन्य मामलों की सुनवाई अभी जारी है। अदालत ने जिस केस में उन्हें दोषी माना है। वह होलेनारसीपुरा ग्रामीण थाने में दर्ज पहला मामला था।
जांच के दौरान करीब 2000 अश्लील वीडियो सामने आए हैं। आरोप है कि प्रज्वल पहले महिलाओं से संबंध बनाते, फिर उनका वीडियो रिकॉर्ड कर उन्हें ब्लैकमेल करते थे। अप्रैल 2024 में पहली शिकायत उसी महिला ने दर्ज करवाई थी जो उनके फार्महाउस में काम करती थी। महिला का दावा है कि 2021 से रेवन्ना उसके साथ कई बार बलात्कार कर चुके हैं। उन्होंने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे डराया-धमकाया और शोषण जारी रखा।
पिता एचडी रेवन्ना पर भी केस, SIT कर रही जांच
इस घिनौने मामले की आंच अब रेवन्ना परिवार तक पहुंच चुकी है। प्रज्वल रेवन्ना के अलावा उनके पिता और विधायक एचडी रेवन्ना पर भी केस दर्ज है, जिसकी जांच एसआईटी कर रही है। प्रज्वल पर दो केस बेंगलुरु साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में दर्ज हैं।


















