Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: RAC महिला जवान बनी चैन स्नैचिंग का शिकार, लुटेरे ने दी जान से मारने की धमकी…
Image

बीकानेर: RAC महिला जवान बनी चैन स्नैचिंग का शिकार, लुटेरे ने दी जान से मारने की धमकी…

Bikaner Crime News

बीकानेर के बीछवाल थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक महिला से सोने की चैन छीने जाने का मामला सामने आया है। यह वारदात जेल रोड स्थित आरटीओ ऑफिस के पास हुई। पीड़िता सरिता, जो आरएसी की तीसरी बटालियन में तैनात हैं, ने बताया कि वह जैसे ही आरटीओ के पास पहुंची, तभी बाइक पर सवार एक अज्ञात युवक ने झपट्टा मारकर उनकी सोने की चैन छीन ली।

इतना ही नहीं, सरिता ने यह भी आरोप लगाया कि चैन लूटने वाले आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *