Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी 6 लोग घायल…
Image

बीकानेर: तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी 6 लोग घायल…

Bikaner Accident News

बीकानेर जिले की बीदासर रोड पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब श्रीडूंगरगढ़ से राजेड़ू की ओर जा रही एक बोलेरो कैम्पर गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के वक्त वाहन में 6 लोग सवार थे, जिनमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

गौर करने वाली बात यह रही कि श्रीडूंगरगढ़ से अपने गांव लौट रहे कुछ युवाओं ने तुरंत मौके पर पहुंचकर सभी घायलों की मदद की। गंभीर घायल को एक क्रेटा गाड़ी में बैठाकर श्रीडूंगरगढ़ के उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां मेडिकल टीम उसका इलाज कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *