Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर की बेटियों ने रचा इतिहास, राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में हुआ चयन…
Image

बीकानेर की बेटियों ने रचा इतिहास, राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में हुआ चयन…

Jaipur Under 14 Football

बीकानेर शहर की बेटियों ने एक बार फिर बीकानेर का नाम रोशन किया है। मास्टर बच्ची क्लब (MBC) की दो प्रतिभाशाली गर्ल्स खिलाड़ियों रितिका जोशी और निधि स्वामी का चयन जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14 ओपन फुटबॉल प्रतियोगिता में हुआ है। यह चयन न केवल क्लब के लिए बल्कि पूरे बीकानेर के खेल प्रेमियों के लिए गर्व का क्षण है।

क्लब के सचिव भरत पुरोहित ने जानकारी दी कि MBC क्लब बीते पांच वर्षों से गर्ल्स टीम को सक्रिय रूप से ट्रेनिंग दे रहा है और अब इसका सकारात्मक परिणाम सामने आ रहा है। उन्होंने बताया कि शहरी परकोटे जैसे पारंपरिक क्षेत्रों से अब बेटियां भी मैदान में कदम रख रही हैं – यह एक सामाजिक परिवर्तन की मिसाल है।

क्लब के सदस्य केशव पुरोहित ने कहा कि बेटियों को खेलों से जोड़ने की हमारी पहल अब रंग ला रही है। मास्टर बच्ची क्लब की ये उपलब्धि पूरे बीकानेर के लिए प्रेरणादायक है।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर क्लब से जुड़े प्रमुख पदाधिकारियों – जे.पी. तलानिया (पूर्व आयकर आयुक्त), राजेश चुरा (समाजसेवी), सुनील बांठिया, शिवाजी आहूजा, अशोक छंगाणी, नवल कल्ला, श्याम चुरा, कैलाश खरखोदिया, महावीर शर्मा, शिव कुमार, जितेंद्र पुरोहित, विनोद जागा, अभिषेक व्यास, धीरज पुरोहित, आशुतोष रंगा, कमरूदीन एवं मीडिया प्रभारी हर्षित बिस्सा ने खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही, राजस्थान फुटबॉल संघ सचिव दिलीप सिंह, बीकानेर जिला फुटबॉल संघ सचिव अरविंद सिंह और MSR क्लब के कोच विक्रम सिंह राजवी के योगदान के लिए आभार भी प्रकट किया गया।

बीकानेर जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष भरत पुरोहित ने बताया कि इस प्रतियोगिता में बीकानेर की टीम सेकंड रैंक पर रही, जो जिले की फुटबॉल क्षमताओं का प्रमाण है। मुख्य कोच विक्रम सिंह राजवी के नेतृत्व को लेकर विशेष आभार प्रकट किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *