Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • राजस्थान में आग की लपटों में घिरा एसिड टैंकर, चालक की जलकर मौत…
Image

राजस्थान में आग की लपटों में घिरा एसिड टैंकर, चालक की जलकर मौत…

Udaipur Pindwara highway accident

उदयपुर-पिंडवाड़ा नेशनल हाइवे पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। घसियार के पास एसिड से भरा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया और देखते ही देखते उसमें भीषण आग लग गई। ट्रेलर चालक आग की चपेट में आ गया और जिंदा जलने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेलर के पलटने से हजारों लीटर तेजाब सड़क पर फैल गया, जिससे गोगुंदा से उदयपुर की ओर जाने वाला हाईवे पूरी तरह बंद हो गया। रसायन की तीव्रता और आग की भयावहता को देखते हुए इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम और बड़ागांव थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। दमकल की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद लगभग दो घंटे में आग पर काबू पाया। इसके बाद अधजले शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया।

वन-वे ट्रैफिक की अस्थायी व्यवस्था

हादसे से हाईवे पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया था। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से वन-वे ट्रैफिक की व्यवस्था लागू की ताकि फंसे यात्रियों को राहत मिल सके। वहीं, हाईवे टीम ने एसिड टैंकर को हटाने का काम शुरू कर दिया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसिड टैंकर किस कंपनी का था, चालक का नाम और आग लगने का कारण – इन सभी पहलुओं की जांच जारी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *